फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   accused caught in 2 hours after breaking the wall of a spare parts shop and stolen goods

स्पेयर पार्ट्स की दुकान की दीवार तोड़कर चुराया सामान, धरना देने पर दो घंटे में आरोपियों को पकड़ा

Mon, 10 Feb 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
accused caught in 2 hours after breaking the wall of a spare parts shop and stolen goods
दुकानदारों द्वारा रोड पर धरना देने की वजह से जाम में फंसे वाहन। - फोटो : Jind
एक सप्ताह पहले भिवानी रोड पर स्पेयर पार्ट्स की दुकान को खाली करवाने की धमकी देकर रविवार रात को कुछ लोगों ने दुकान की दीवार और ताला तोड़कर सारा सामान उठा ले गए। इससे खफा व्यापारियों ने सोमवार सुबह आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। व्यापारियों का आरोप है कि एक सप्ताह पहले पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। करीब तीन घंटे बाद पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने पर धरना समाप्त कर दिया गया। वहीं शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार के अनुसार पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। आपसी मामला होने के चलते इसकी जांच की जा रही है। अब आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने कहा कि पांच फरवरी को दुकानदार अशोक जैन को दुकान खाली करने के लिए धमकी दी गई थी। इस पर पुलिस को शिकायत दी गई थी। अशोक जैन ने धमकी देने वाले मनोहरपुर निवासी अनिल, पोंकरी खेड़ा निवासी रोहताश व पटियाला चौक निवासी सोनू का नाम पुलिस को दिया था। तीनों आरोपियों ने एक सप्ताह में दुकान खाली करने की धमकी देेते हुए दुकान अपने नाम होने की बात कही थी। आरोपियों ने दुकान की रजिस्ट्री उनके नाम होने के दस्तावेज भी होने की बात कही थी।
विज्ञापन

वहीं अशोक जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि दुकान के मालिक चिरंजीलाल का 15 वर्ष पहले देहांत हो चुका है। अब उनके पास रजिस्ट्री कहां से आई है, यह दुकान अब चिरंजीलाल के एक रिश्तेदार के नाम है। वह हर महीने दुकान का उनको किराया देता है। इसके बावजूद पुलिस ने धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। व्यापार मंडल के जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर और ईश्वर बंसल की अध्यक्षता में दुकानदारों ने इस घटना के विरोध में सुबह दस बजे धरना शुरू किया। विरोध में भिवानी रोड की पूरी मार्केट बंद करवा दी। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बाद में मौके पर पहुंचकर धरने पर बैठे दुकानदारों को जल्द मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मार्केट खुलवाने का प्रयास किया। इसके बावजूद भी दुकानदार नहीं माने। बाद में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर दुकान से निकाला गया सामान बरामद कर लिया। इसके बाद एक बजे दुकानदार धरने से उठ गए और दुकानों को खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 वर्ष पहले दुकान को लिया था किराए पर
भिवानी रोड पर देवीलाल चौक के नजदीक अशोक जैन ने स्पेयर पाटर्स की दुकान लगभग 20 वर्ष पहले खोली थी। अशोक जैन ने यह दुकान चिरंजीलाल से किराये पर ली थी। एक सप्ताह पहले कुछ लोगों ने अशोक जैन को दुकान खाली करने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत रोहतक रोड पुलिस चौकी को दी गई थी। इस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इससे अपराधियों का हौसला और भी बढ़ गया। धमकी देने वाले लोगों ने रविवार रात को इस दुकान के ताले और पीछे की दीवार तोड़कर दुकान से लाखों रुपये का स्पेयर पार्ट्स का सामान उठा लिया।
पुलिस कार्रवाई करती तो नहीं होती वारदात : व्यापार मंडल
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इस घटना को डकैती बताते हुए कहा कि जिन लोगों ने एक सप्ताह पहले अशोक जैन को दुकान खाली करने की धमकी दी थी उन्हीं लोगों ने दुकान में डकैती डाली। इस डकैती की जिम्मेदार पुलिस है। उन्होंने कहा कि अगर रोहतक रोड पुलिस चौकी प्रभारी ने अशोक जैन की शिकायत पर कोई कार्रवाई की होती तो दुकान में लूट नहीं होती।

पांच दिन में कुछ नहीं किया, दो घंटे में पकड़ा
इस मामले में भिवानी रोड मार्केट बंद होने तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा इस चोरी की घटना के विरोध में लामबंद होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने पर शहर थाना प्रभारी ने गंभीरता से लिया। इससे पहले पांच दिन से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र ने दुकानदारों द्वारा शिकायत देने के लगभग दो घंटे के समय में ही तीनों आरोपियों मनोहरपुर निवासी अनिल, पोंकरी खेड़ा निवासी रोहताश व पटियाला चौक निवासी सोनू को गिरफ्तार कर सामान को बरामद किया।

 चोरी की वारदात के बाद दुकान में बिखरा पड़ा सामान।

चोरी की वारदात के बाद दुकान में बिखरा पड़ा सामान।- फोटो : Jind

चोरों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धरना देते भिवानी रोड के दुकानदार।

चोरों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धरना देते भिवानी रोड के दुकानदार।- फोटो : Jind

 चोरी के लिए तोड़ी गई दुकान की दीवार

चोरी के लिए तोड़ी गई दुकान की दीवार- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed