फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused arrested for raping woman and extorting money

महिला से दुष्कर्म करने और रुपये ऐंठने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 01 Jun 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for raping woman and extorting money
शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक महिला से दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने और राशि हड़पने के आरोपी बिहार के बेतिया जिले के गांव कठिया मठिया निवासी मंजेश कुमार को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बिहार के बेतिया जिले के गांव कठिया-मठिया निवासी मंजेश कुमार से जान-पहचान थी। युवक ने उसे शादी करने का झांसा दिया था। एक साल पहले उसने खुंगा कोठी बुलाकर नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसने इस बारे में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर बार-बार उसे गांव खुंगा कोठी में बुलाकर दुष्कर्म किया। वह लगभग चार साल से जबरदस्ती कर रहा था। इस दौरान उसने धोखे से उसकी राशि भी हड़प ली थी। पुलिस ने इस मामले में मंजेश कुमार के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी करने और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी एएसआई नीलम ने बताया कि मंजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed