{"_id":"67e59c373af0c8f3c60072f4","slug":"accused-arrested-for-cheating-in-the-name-of-sending-people-abroad-jind-news-c-199-1-sroh1006-132185-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 28 Mar 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
जींद। थाना सदर नरवाना के अंतर्गत एक गांव के व्यक्ति के साथ आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नरवाना के हरिनगर निवासी सतबीर के रूप में हुई है।
मंगलपुर निवासी सत्यवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने लडक़े को आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर धमतान साहिब हाल आबाद हरिनगर निवासी डॉ. सतबीर को आठ लाख रुपये दिए, जिसमें से छह लाख रुपये उनके एसबीआई बैंक खाते में डाले थे। दो लाख रुपये नकद उसके घर पर दिए थे। उसने न तो उसके लडक़े को ऑस्ट्रेलिया भेजा और ना ही उनके पैसे वापस कर रहा है। डॉ. सतवीर ने उसको दो विजे दिए जो चेक करवाएं तो वो दोनों फर्जी निकले। फिर उसने आठ लाख का चेक दिया। उन्होंने वह चेक बैंक में लगाया तो उस खाते में पैसे नहीं थे। फिर उन्होने प्रत्येक माह एक लाख रुपये की किस्त देने कि बात हुई जो उन्होंने पहली किस्त में 14 नवंबर 2024 को इसने 90 हजार रुपये दिए और दस हजार रुपये दिनांक 15 नवंबर 2024 को देने की बात कही तो पहली ही किस्त न तो समय पर दी और ना ही पूरी किस्त दी। उसके बाद उसने उनके फोन उठाना बंद कर दिया। फिर उसकी पत्नी भी झूठा और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवाने और जान से भी मारने की धमकी देती है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी सतबीर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।