फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused arrested for cheating in the name of online job

Jind News: ऑनलाइन जॉब के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Nov 2025 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating in the name of online job
26जेएनडी16-पुलिस गिरफ्त में ऑनलाइन ठगी करने का आरोपी। स्रोत पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन जॉब के नाम पर धोखाधड़ी करने के कल्याण नगर, जयपुर निवासी मनीष को गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे जिला जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि नगूरां निवासी मंदीप ने पुलिस एफआईआर में बताया कि जुलाई में उनके मोबाइल पर टेलीग्राम से संदेश आया और वर्क फ्रॉम होम, पार्ट टाइम जॉब करने का झांसा दिया। बताया गया कि एक दिन में 24 टास्क पूरे करने होंगे।
विज्ञापन

फिर उनसे एक लिंक पर पेमेंट करने को कहा तो उन्होंने आरोपियों की ओर से भेजी गई अलग-अलग यूपीआई आईडी पर 3,60,435 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब अपने पैसे वापस मांगे तो ठगों ने उनसे अधिक राशि जमा करवाने को कहा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 14 जुलाई को जयपुर निवासी अजय को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी से पूछताछ में कल्याण नगर, जयपुर निवासी मनीष का नाम सामने आया। पुलिस ने 25 नवंबर को मनीष को जयपुर से काबू कर उसके पास से दो हजार रुपये बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed