{"_id":"5ec577338ebc3e904c798e9c","slug":"accountant-found-corona-positive-in-private-hospital-in-delhi-jind-news-rtk555849381","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के निजी अस्पताल में अकाउंटेंट मिला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के निजी अस्पताल में अकाउंटेंट मिला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
ग्रामीणों को सैंपल के लिए लेने पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के लोग।
- फोटो : Jind
लगातार दूसरे दिन बुधवार को जिले में एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। पॉजिटिव मिला 40 वर्षीय व्यक्ति मूलरूप से जुलाना के जैजैवंती गांव का रहने वाला है। वह दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में अकाउंटेंट का काम करता है। 18 मई को वह दिल्ली से आया था। उसी दिन उसने जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सैंपल दिया था, जिसकी रिपोर्ट बुधवार सुबह पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव युवक को दिल्ली के ही अस्पताल में दाखिल किया गया है। वहीं उसके 14 परिजनों व संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
गांव जैजैवंती निवासी व्यक्ति दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में कई वर्ष से अकाउंटेंट का काम करता है। वह कभी-कभार अपने गांव आता है। वह व्यक्ति 18 मई को जुलाना में आया था। उसे कुछ तकलीफ महसूस हुई तो उसने जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपना कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल दिया। इसके बाद वह जुलाना की आदर्श कॉलोनी में रहने वाली अपनी बुआ के यहां आया था। वह अपनी बुआ के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टेस्ट के लिए गया था। बुधवार सुबह उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की एक टीम आदर्श कॉलोनी तथा एक टीम जैजैवंती गांव पहुंची।
जुलाना में अपनी बुआ के यहां भी आया था पॉजीटिव व्यक्ति
गांव जैजैवंती का रहने वाला कोरोना पॉजीटिव युवक अपनी बुआ के यहां 18 मई को आया था। यहां पर युवक को संदेह हुआ कि वह कहीं कोरोना वायरस से संक्रमित तो नहीं हैं। युवक ने अपनी बुआ के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना पहुंचकर अपना टेस्ट करवाया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा युवक का सैंपल लेकर उसे मेडिकल खानपुर भिजवाया था, जिसकी रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
पॉजिटिव युवक के संपर्क में आए लोगों का स्वास्थ्य विभाग ने लिया सैंपल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ. नरेश वर्मा ने बताया कि जैजैवंती गांव के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और गांव जैजैवंती पहुंचकर पॉजिटिव युवक के संपर्क में आए 9 लोगों और जुलाना से 5 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना लाया गया। यहां पर स्वास्थ्य विभाग ने 14 लोगों के सैंपल लिए है। सभी सैंपलों को अब खानपुर मेडिकल में जांच के लिए भेजा जाएगा। सैंपल के बाद सभी लोगों को घर पर ही क्वारंटीन कर दिया गया है।
गांव जैजैवंती को किया गया है सील
थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जहां पर कोरोना पॉजिटिव केस के संपर्क लोग आए थे, उस एक गली को सील कर दिया गया हैं। इसके अलावा लोगों को बाहर आने जाने पर पाबंदी लगाई गई हैं। गांव के लोगों को मास्क लगाकर बाहर निकले और बेवजह बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई हैं।
सुरेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी जुलाना।