फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ABVP submitted a memorandum to the registrar regarding the problems faced by the students of B.Ed.

बीएड के विद्यार्थियों को परीक्षा में आ रही परेशानी को लेकर अभाविप ने रजिस्ट्रार को सौंपा ज्ञापन

Fri, 17 Sep 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
ABVP submitted a memorandum to the registrar regarding the problems faced by the students of B.Ed.
रजिस्ट्रार डॉ. राजेश बसंल को ज्ञापन सौंपते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य। संवाद - फोटो : Jind
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीआरएसयू इकाई द्वारा बीएड की परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को आ रही समस्याओं को लेकर रजिस्ट्रार डॉ. राजेश बंसल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

परिषद के प्रांत संयोजक नवीन योगी एवं विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष अमित खैरी ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा वीरवार से बीएड की परीक्षा ली जा रही है, जिसमें ऑनलाइन परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसमें मुख्य समस्या शीशे के आकार को लेकर है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पहले यह आश्वासन दिया गया था कि शीशे का साइज इतना होना चाहिए कि जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा देते हुए शीशे से आगे का सबकुछ साफ दिखे, लेकिन वीरवार को ऑनलाइन परीक्षा देते हुए शीशे का साइज सही होते हुए भी यूएमसी क्यों बना दी गई। ऐसे में विद्यार्थी मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं। उनको यह समझ में नहीं आ रहा कि शीशे का साइज सही होने के बावजूद भी यूएमसी का नोटिफिकेशन क्यों दिखाई दे रहा है। विश्वविद्यालय संयोजक अभिमन्यु एवं नगर मंत्री अजय आर्य ने कहा कि 18 सितंबर को हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा महिला कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। साथ में विश्वविद्यालय की बीएड की परीक्षा भी है। जिस अभ्यर्थी को दोनों परीक्षाएं देनी हैं तो वह समझ नहीं आ रहा कि कौन सी परीक्षा दे, कौन सी नहीं। इसलिए जिन छात्राओं की दोनों परीक्षाएं हैं, उनकी बीएड की परीक्षा दोबारा आयोजित करवाई जाए।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार डॉ. राजेश बंसल ने आश्वासन दिया कि छात्र हितों की मांगों को पूरा किया जाएगा और विद्यार्थी हित में निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर दीपक दक्ष, अमरजीत, रेखा, कपिल व विनोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed