{"_id":"6a47ff8ca5d836885f0499e9","slug":"abvp-raised-the-demand-to-buy-new-ac-buses-in-place-of-the-damaged-ones-and-submitted-a-memorandum-jind-news-c-199-1-sroh1009-156129-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एबीवीपी ने खराब बस की जगह नई एसी बस खरीदने की मांग उठाई, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एबीवीपी ने खराब बस की जगह नई एसी बस खरीदने की मांग उठाई, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
03जेएनडी07: खराब बसों के स्थान पर नई बस मंगवाने के लिए ज्ञापन सौंपते हुए एबीवीपी के सदस्य। स्रो
जींद। एबीवीपी की जींद विश्वविद्यालय इकाई ने चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की वर्षों से खराब पड़ी बस के स्थान पर नई वातानुकूलित बस खरीदने की मांग उठाई है। परिषद ने कुलगुरु के माध्यम से हरियाणा के राज्यपाल व सीआरएसयू के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) रामपाल सैनी के नाम ज्ञापन सौंपकर परिवहन व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।
इकाई अध्यक्ष सतविंदर ढिल्लों ने बताया कि विश्वविद्यालय की बस पिछले करीब तीन वर्षों से खराब हालत में खड़ी है। इसके बावजूद प्रशासन ने न तो उसकी मरम्मत कराई और न ही नई बस खरीदने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया।
इससे विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण, खेल प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), सेमिनार, कार्यशालाओं और शोध गतिविधियों में भाग लेने के लिए निजी वाहनों या किराये की बसों का सहारा लेना पड़ता है जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन
इकाई उपाध्यक्ष नवीन कुंडू ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त बसें उपलब्ध हैं, जबकि चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय आज भी समुचित परिवहन सुविधा से वंचित है।
उन्होंने मांग की कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जल्द नई आधुनिक बस खरीदी जाए और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए परिवहन बेड़े का भी विस्तार किया जाए। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सैनी ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो एबीवीपी विद्यार्थियों के हित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को मजबूर होगी।