{"_id":"69aeb9edd6c86ffaeb0c58e1","slug":"abvp-raised-the-demand-for-learn-and-earn-scheme-in-the-university-jind-news-c-199-1-jnd1010-149626-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एवीबीपी ने विश्वविद्यालय में उठाई सीखो और कमाओ योजना की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एवीबीपी ने विश्वविद्यालय में उठाई सीखो और कमाओ योजना की मांग
Tue, 10 Mar 2026 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
09जेएनडी04: एबीवीपी कार्यकर्ता डॉ. डॉ. जसवीर सुरा को ज्ञापन सौंपते हुए। स्रोत कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. जसवीर सुरा और कुलसचिव राजेश कुमार बंसल को ज्ञापन सौंपा। इकाई अध्यक्ष सतविंदर ढिल्लों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से सीखो और कमाओ योजना लागू करने की मांग की।
ढिल्लों ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कैंपस के पुस्तकालय और कार्यालयों में पार्ट-टाइम रोजगार मिलना बेहद जरूरी है। इसके अतिरिक्त, परिषद ने छात्रों की सुविधा के लिए कैंपस में ही पासपोर्ट सेवा और ड्राइविंग लाइसेंस के विशेष शिविर आयोजित करने की मांग रखी।
एबीवीपी का कहना है कि इन सुविधाओं के अभाव में छात्रों का कीमती समय सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने में बर्बाद होता है। ज्ञापन के दौरान कार्यकर्ताओं ने डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. विशाल वर्मा की कार्यप्रणाली पर भी रोष जताया। आरोप है कि बिना एडमिशन क्लास लगाने वाले बाहरी छात्रों के खिलाफ शिकायत के बावजूद एक साल से कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो छात्र संगठन लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने को मजबूर होगा। इस मौके पर मयंक, देव, मुस्कान और कार्यकर्ता मौजूद रहे।