{"_id":"64077d448a4d017f810ed9b6","slug":"abir-gulal-blew-up-in-school-offices-social-organizations-played-holi-of-flowers-jind-news-c-17-1-roh1009-88164-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: स्कूल-दफ्तरों में उड़ा अबीर गुलाल, सामाजिक संगठनों ने खेली फूलों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: स्कूल-दफ्तरों में उड़ा अबीर गुलाल, सामाजिक संगठनों ने खेली फूलों की होली
Tue, 07 Mar 2023 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 07 Mar 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
जींद। जिले में होली का त्योहर धूमधाम से मनाया गया। कई स्थानों पर होली महोत्सव आयोजित किए गए। इनमें फूलों की होली खेली गई। होली पर जल बचाने का संकल्प लिया गया। स्कूल कालेजों में विद्यार्थियों ने जमकर धमाल मचाया। रंग गुलाल उड़ाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। धार्मिक स्थलों पर हवन, भंडारे लगाए गए। सरकारी कार्यालयों में भी कर्मचारियों ने एक दूसरे को रंगा और होली की शुभकामनाएं दी।
बैंक और सरकारी कार्यालयों में होली का माहौल था। कर्मचारियों ने अवकाश होते ही एक दूसरे को रंगना शुरू कर दिया था। इस मौके पर होली मिलन कार्यक्रम हुआ । इसके बाद सबने एक दूसरे के साथ होली खेली और रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।