फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Abhishek ran fastest among men and Kalpana among women.

Jind News: पुरुष में अभिषेक और महिला में कल्पना दौड़ीं सबसे तेज

Wed, 06 Dec 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 06 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Abhishek ran fastest among men and Kalpana among women.
05जेएनडी29-57वीं खेल प्रतियोगिता में दौड़ स्पर्धा में हिस्सा लेते हुए खिलाड़ी। संवाद
नरवाना। के एम राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय 57वीं खेल प्रतियोगिता मंगलवार को शुरू हुई। इसका शुभारंभ कोच और अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी कुमारी रितु ने किया। इसमें विशेष तौर पर कार्यवाहक प्राचार्य कृष्ण कुमार शामिल हुए। यह प्रतियोगिता शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. मेजर सुरेंद्र सिंह के निर्देशन में शुरू हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, शॉटपुट, हेमर थ्रो खेल शामिल किए गए। मुख्यातिथि कुमारी रितु ने कहा कि खेल की चुनौतियों को स्वीकार करना ही जीवन में समस्याओं से सामना करने की सीख देता है। खेल में अंतिम समय तक हौंसला बनाए रखना ही सफलता का धौतक होता है। प्राचार्य कृष्ण कुमार ने कहा कि एक हार सौ जीत को जन्म देती है। इसलिए खेल में हार जीत कोई मायने नहीं रखती। खेल को खेल की भावना से खेला जाना चाहिए। इस अवसर पर प्रो. जगबीर दूहन, रोहताश नैन, जगजीत सिंह, सज्जन कुमार, प्रो. लाल सिंह, कीर्ति बेनिवाल, उषा शर्मा, मोहित, कविता, डॉ. सुनील, डॉ. नवीन मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये रहे विजेता

पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम, सुनील द्वितीय और मनीष कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिलाओं में कल्पना संधू ने प्रथम, पारुल द्वितीय और प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबीकूद में ईशा ने प्रथम, काफी द्वितीय और पारुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुषों में अंकुश प्रथम, अमित द्वितीय और दीपक तीसरे स्थान पर रहा। 400 मी. पुरुष दौड़ में अभिषेक प्रथम, अमन गिल द्वितीय और खुशीराम तृतीय स्थान पर रहा। महिलाओं में कल्पना संधू प्रथम, ज्योति द्वितीय और सोनिया तृतीय स्थान पर रही। शॉटपुट में अमित प्रथम, आशीष द्वितीय और सुमित तृतीय स्थान पर रहा। महिलाओं में काफी प्रथम, इशा द्वितीय व अनुप्रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हैमर थ्रो वूमेन में ईशा प्रथम, पूनम द्वितीय और काफी तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में ईशा प्रथम, कल्पना संधू द्वितीय और खुशी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed