नरवाना। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने मंगलवार को नरवाना में विशेष बिजली अदालत का आयोजन किया। यह अदालत जींद ऑपरेशन सर्कल के अधीक्षण अभियंता मदन लाल सुखीजा की अध्यक्षता में हुई। इस अदालत में बिजली उपभोक्ताओं की बिल, मीटर, वोल्टेज संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता से सुना गया और मौके पर ही समाधान किया गया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता सुखीजा ने बताया कि अदालत में कुल 14 उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज करवाई। उनमें गलत बिलिंग, खराब मीटर, वोल्टेज में उतार-चढ़ाव और बिजली आपूर्ति में बाधाओं से संबंधित मामले शामिल रहे। इस अवसर पर एक्सईएन जोगिंद्र कौशिक, शहरी एसडीओ महेश, ग्रामीण एसडीओ दीपक नैन, दिनेश राठी मौजूद रहे।