फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Abhay Chautala will run from Jind tomorrow to support the farmer movement

किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए कल जींद से चलेंगे अभय चौटाला

Sun, 31 Jan 2021 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Abhay Chautala will run from Jind tomorrow to support the farmer movement
जींद कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद इनेलो के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Jind
जिला कार्यालय में इनेलो की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक रामफल कुंडू के नेतृत्व में हुई। बैठक में किसान आंदोलन को समर्थन देने को लेकर विचार-विर्मश किया गया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक रामफल कुंडू ने कहा कि ऐलनाबाद के पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला दो फरवरी को पार्टी के जींद कार्यालय से चलकर गांव निर्जन, मनोहरपुर, तलौडा, खेड़ी तलौडा, जामनी बस स्टैंड, पिल्लूखेड़ा मंडी, कालवा, गांगोली, मोरखी, मालसरीखेड़ा व भंभेवा के रास्ते गोहाना के होते हुए सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन को समर्थन देने के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे भारत वर्ष में 4516 सांसद व विधायक हैं। इनमें किसानों के लिए एक अकेले अभय सिंह चौटाला ने अपने विधायक पद से इस्तीफा देकर आज किसानों के आंदोलन को मजबूत करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इस अवसर पर सुमित्रा देवी, वेद सिंह मुंडे, बलवान कुंडू, सुनील नायक, संदीप परमार, समरजीत बिल्लू, भूपेंद्र देशवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed