फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   AAP's Parivartan Yatra will reach Jind on 24th: Dr. Rajneesh Jain

आप की बदलाव यात्रा 24 को पहुंचेगी जींद : डा. रजनीश जैन

Sat, 23 Dec 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 23 Dec 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
AAP's Parivartan Yatra will reach Jind on 24th: Dr. Rajneesh Jain
22जेएनडी37: आप पार्टी महिला प्रदेशाध्यक्ष डा. रजनीश जैन। संवाद
जींद। आम आदमी पार्टी की महिला प्रदेशाध्यक्ष डा. रजनीश जैन ने कहा कि पार्टी ने हरियाणा में बदलाव यात्रा शुरु की हुई है। दिल्ली और पंजाब को बदलने के बाद आप पार्टी ने अब हरियाणा को बदलने के इस बदलाव यात्रा को शुरु किया है। जो हरियाणा के चार कोनों से शुरु होकर विभिन्न जगहों पर जाते हुए 90 की 90 विधानसभाओं से होते हुए अपने निर्धारित गंतव्य पर पहुंचेगी। एक यात्रा जो प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद से शुरु होकर जींद में आकर खत्म होगी।
विज्ञापन

महिला प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रजनीश जैन ने बताया कि यात्रा के पहले दिन 15 दिसंबर से लेकर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सुशील गुप्ता के साथ अभी तक यात्रा में शामिल रही है और जहां-जहां जिस भी विधानसभा में यात्रा पहुंची है वहां पर लोगों द्वारा दिल खोल कर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि कि आज प्रदेश सरकार से हर किसान कमेरा, व्यापारी, महिलाएं, युवाओं, कर्मचारी सब दुखी है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली और पंजाब में आज वर्ग सुखी है। पंजाब में युवाओं को पिछली एक साल में लगभग 50 हजार पक्की नौकरी और लगभग 37 हजार के करीब कच्चे कर्मचारी पक्के कर दिए वही दूसरी तरफ बाढ़ प्रभावित किसानों को खराब फसल का उचित मुआवजा भी 10 दिन के भीतर उनके बैंक खाते में दिया। दिल्ली पंजाब में आम लोगों को बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य समय पर और 24 घंटे फ्री उपलब्ध होने लगा है। उन्होंने बताया कि जींद में यात्रा का समय सुबह 11 बजे है और यह रानी तालाब से शुरु होकर वाया साड़ी मार्केट बैंक रोड से एक रुपया चौंक तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed