फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A young man died after falling from a high speed tractor

Jind News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिरकर नीचे आने से युवक की मौत

Wed, 27 Aug 2025 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
A young man died after falling from a high speed tractor
जींद। सदर थाना क्षेत्र के गांव रूपगढ़ में ट्रैक्टर से उछलकर एक युवक नीचे आ गया। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


रूपगढ़ निवासी सचिन ने पुलिस एफआईआर में बताया कि उसका भाई 27 वर्षीय अनीश 24 अगस्त शाम को गांव के ही दिनेश के साथ ट्रैक्टर पर जा रहा था। इस दौरान अनीश ने दिनेश को कई बार ट्रैक्टर की रफ्तार कम करने के लिए कहा, लेकिन दिनेश ने रफ्तार कम नहीं किया।
विज्ञापन

वह ट्रैक्टर को तेज रफ्तार के साथ-साथ लापरवाही से चलाने लगा, जिससे उसका भाई ट्रैक्टर से उछलकर नीचे गिर गया और ट्रैक्टर ने उसको कुचल दिया। राहगीर उसे तुरंत नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की तीन बच्चियों का पिता था और मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। जांच अधिकारी टिंकू ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed