फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A young man died after being hit by a vehicle

Jind News: वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 04 Sep 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 04 Sep 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a vehicle
जींद। सिंधवी खेड़ा गांव के पास वाहन की चपेट में आने से गांव के ही 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में सिंधवी खेड़ा निवासी सुनील ने बताया कि उनका भाई अनिल साइकिल पर सोमवार रात लगभग 10 बजे खेत से घर लौट रहा था। जब वह गांव के नजदीक शराब ठेके से कुछ दूरी पर मुख्य सड़क से आ रहा था तो उसकी साइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद वह इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर आए, लेकिन चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी डॉ. सुनील ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed