फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A woman's body was found hanging under suspicious circumstances

Jind News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का फंदे पर लटका मिला शव

Fri, 23 May 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 23 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
A woman's body was found hanging under suspicious circumstances
जींद। शहर की भगत सिंह कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल के लोगों ने उसे मारकर फांसी के फंदे पर लटकाया है। महिला के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। शहर थाना पुलिस ने महिला के पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
रोहतक जिला के गांव खरैंटी निवासी सागर ने बताया कि उसकी बहन निशा की शादी साल 2019 में हिसार जिले के पेटवाड़ गांव निवासी रवि के साथ हुई थी। फिलहाल रवि का परिवार जींद की भगत सिंह कॉलोनी में रह रहा है।
विज्ञापन

शादी के छह महीने बाद ही निशा का पति रवि, देवर शंकर, सास गुड्डी, ससुर रामफल और चाचा ससुर रमेश, रमेश की पत्नी उसे तंग करने लगे। उसके साथ मारपीट की जाती और उससे रुपयों की डिमांड की जाती। उसे जान से मारने की धमकी दी जाती। उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी उन्होंने 4 बार डिमांड पूरी की और लाखों रुपये ससुराल के लोगों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब फिर से 4-5 दिन पहले उसकी बहन से ससुराल के लोग 2 लाख रुपये मांग रहे थे। रुपये नहीं देने पर ससुराल के लोगों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed