फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A woman who came to save her husband in a fight was beaten to death with a stick

Jind News: झगड़े में पति को बचाने आई महिला की लाठी से पीटकर हत्या

Sat, 25 Mar 2023 10:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 25 Mar 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
A woman who came to save her husband in a fight was beaten to death with a stick
जींद। दरियावाला गांव के ईंट-भट्ठे पर शराब के नशे में मजदूरों में झगड़ा हो गया था। इस दौरान पति को बचाने के लिए आई महिला की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। ईंट-भट्ठे पर झगड़ा 22 मार्च को हुआ था। तभी से महिला पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन थी, जिसकी शुक्रवार रात को मौत हो गई।
विज्ञापन

बिहार के जिला नालंदा के गांव गौरी निवासी सुधांत मांझी परिवार समेत गांव दरिया वाला भट्ठे पर ईंट पाथने का कार्य करता है। सुधांत की 22 मार्च देर शाम पड़ोस में झुग्गी डालकर रह रहे बिहार के पटना के गांव मजदूर गांव मकसूदपुर निवासी उदय मांझी से शराब पीकर कहासुनी हो गई थी। इस दौरान उदय ने सुधांत मांझी को पीटना शुरू कर दिया। इस पर सुधांत मांझी की 48 वर्षीय पत्नी चिंता मांझी अपने पति को बचाने के लिए मौके पर पहुंच गई। इस दौरान उदय ने लाठी से चिंता मांझी पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस पर परिजन तुरंत ही उसे घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। शुक्रवार देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस पीजीआई रोहतक पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


5 महीने पहले ही बिहार से आया था परिवार
पांच महीने पहले ही चिंता मांझी पति और पांच बच्चों के साथ दरियावाला गांव स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने आई थी। 22 मार्च को ईंट-भट्ठा ठेकेदार ने सभी मजदूरों को मजदूरी के पैसे दिए थे। इसके बाद सभी जींद शहर में खाने-पीने का सामान लेने आ गए थे। फिर सामान खरीदकर सभी मजदूर झुग्गियों में लौट गए। रात को उदय मांझी ने शराब को लेकर सुधांत मांझी के साथ झगड़ा कर लिया और इसके बाद यह घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ईंट-भट्ठे पर शराब पीकर मजदूरों के बीच झगड़ा हो गया था। इसमें एक मजदूर ने महिला पर लाठी से हमला कर दिया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुलिस ने पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के पति सुधांत की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
-दिनेश कुमार, प्रभारी, सदर थाना जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed