फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A volunteer at the Dera attacked a female disciple, striking her with an iron rod and a small axe; her condition is critical.

Jind News: डेरे में सेवादार ने साध्वी पर किया हमला, लोहे की रॉड और बसौली से किए वार, हालत गंभीर

Sat, 31 Oct 2026 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
A volunteer at the Dera attacked a female disciple, striking her with an iron rod and a small axe; her condition is critical.
नरवाना। भाणा ब्राह्मण गांव स्थित साध्वी कंचन नाथ के 108 शिवलिंग नर्मादेश्वर महादेव मंदिर डेरे में शुक्रवार सुबह सेवादार राहुल ने गुरु साध्वी राजनाथ पर हमला कर दिया। आरोपी ने लोहे की रॉड और बसौली से साध्वी पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के समय वह डेरे में अकेली थीं।
विज्ञापन

डेरे में चल रहे निर्माण कार्य करने के लिए सुबह मजदूर और मिस्त्री पहुंचे तो साध्वी घायल अवस्था में मिलीं। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीजीआई अग्रोहा रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह साध्वी राजनाथ डेरे में रोजाना की तरह अपना काम कर रही थीं। इसी दौरान डेरे में कुछ समय पहले आया सेवादार राहुल उनके पास पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बातचीत शुरू हुई, जो बाद में बहस में बदल गई। राहुल ने गुस्से में आकर पास पड़ी लोहे की रॉड और बसौली से साध्वी पर हमला कर दिया। हमले में साध्वी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आरोपी सेवादार डेरे से नकदी और वहां खड़ी एक गाड़ी भी अपने साथ ले गया। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। हमले के पीछे क्या कारण रहा, इसका भी पता नहीं चल पाया है।


वर्जन
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। डेरे में साध्वी पर हमला होने की सूचना मिली थी। शुरुआती पूछताछ में राहुल नाम के सेवादार पर हमला करने का आरोप सामने आया है। घायल साध्वी के बयान अभी दर्ज नहीं हो पाए हैं। उनके बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। –कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी, नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article