Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A tribute procession was carried out with a convoy of 1,500 bikes.

Jind News: 1500 बाइकों के काफिले के साथ निकाली श्रद्धांजलि यात्रा

Tue, 24 Mar 2026 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 24 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
A tribute procession was carried out with a convoy of 1,500 bikes.
23जेएनडी20-शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि बाइक यात्रा निकालते हुए संगठनों के सदस्य। संवाद
जींद। जयति जयति हिन्दू महान संगठन और गऊ सेवा दल हरियाणा ने शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि बाइक यात्रा निकाली। इसमें मुख्यातिथि डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, वीरेंद्र मोहनलाल बड़ौली, गऊ सेवा दल हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद श्योकंद ने शिरकत की। श्रद्धांजलि यात्रा में 1500 बाइक, गाड़ी और ट्रैक्टर शामिल हुए।
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि देश के लिए जिन लाखों पुण्य आत्माओं ने अपने प्राणों की आहुति दी है हम उन्हें कोटि कोटि प्रणाम करते हैं। युवाओं को भी इनसे प्रेरणा लेकर देशभक्ति के कार्य करने चाहिए। यह यात्रा रेलवे जंक्शन से शुरू होकर शहीदी स्मारक पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

जयति जयति हिंदू महान संगठन के प्रदेश संयोजक अतुल चौहान ने बताया कि संगठन द्वारा पिछले 13 सालों से श्रद्धांजलि बाइक यात्रा निकाली जा रही है जिसमें देश के लिए बलिदान हुए देशभक्तों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गऊ सेवा दल के प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद श्योकंद ने बताया कि आज के समय संगठन से जुड़कर हजारों युवा गऊ सेवा तथा देश धर्म की सेवा में लगे हुए हैं। इस यात्रा में मार्केट एसोसिएशन, जिम संचालक, मिस्त्री मार्केट, श्रीराधे रोटी बैंक, गऊ सेवा दल सफीदों, गऊ सेवा दल मुआना, उचाना के सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed