{"_id":"6aa0553dd3148a09d709c523","slug":"a-three-month-pregnant-woman-hanged-herself-to-death-jind-news-c-199-1-sroh1006-159920-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: तीन महीने की गर्भवती ने फंदे से लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: तीन महीने की गर्भवती ने फंदे से लटक कर दी जान
विज्ञापन
जींद। रधाना में सोमवार को 23 वर्षीय साक्षी ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मंगलवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। महिला तीन महीने की गर्भवती थी। महिला कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी।
रधाना निवासी मनजीत की शादी करीब दो साल पहले हिसार की 23 वर्षीय साक्षी से हुई थी। कुछ दिन पहले वह अपने मायके हिसार गई थी। मनजीत साक्षी को दो दिन पहले ही गांव रधाना लेकर आया था। सोमवार को मनजीत दुकान पर काम करने चला गया। बाद में उसे सूचना मिली कि साक्षी घर में फंदे पर लटकी हुई है।
सदर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया।
मायका पक्ष के सतीश और प्रवीण ने बताया कि साक्षी कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान रहती थी। वह तीन महीने की गर्भवती थी। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया गया है।