फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A team reached Jind to investigate the sexual harassment case of a female employee

Jind News: महिलाकर्मी के यौन शोषण मामले की जांच के लिए जींद पहुंची टीम

Sat, 24 May 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 24 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
A team reached Jind to investigate the sexual harassment case of a female employee
जींद। जिला बागवानी कार्यालय में महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न मामले की जांच के लिए शुक्रवार को बागवानी विभाग की डिप्टी डायरेक्टर पिंकी यादव की अगुवाई में एक टीम पहुंची। टीम ने सुबह सवा 10 बजे बागवानी कार्यालय पहुंचकर स्टाफ और बागवानी अधिकारी से अलग-अलग पूछताछ की।
विज्ञापन

एक महिला कर्मचारी ने करीब एक माह पहले जिला बागवानी अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। महिला ने पत्र के माध्यम से मुख्यालय शिकायत भेजी थी। शिकायत मिलने के बाद जिला बागवानी अधिकारी को मुख्यालय तलब किया गया था। वहीं, घरोंडा में कार्यरत साइंटिफिक अधिकारी कोमल को डीएचओ की जिम्मेदारी दे दी गई थी।
विज्ञापन

महिला आयोग चेयरपर्सन ने गठित की थी आंतरिक कमेटी

महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने इस मामले की जांच के लिए आंतरिक शिकायत कमेटी का गठन किया था। इस समिति की अध्यक्ष डिप्टी डायरेक्टर पिंकी यादव को बनाया गया था। समिति में गुरुग्राम की डीएचओ नेहा यादव को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई घंटे चली जांच, मीडिया से बनाए रखी दूरी

जांच कमेटी ने शुक्रवार को सभी महिला और पुरुष कर्मचारियों को जिला कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए थे। इस दौरान टीम ने सभी कर्मचारियों से अलग-अलग पूछताछ की। जांच कई घंटे चली। कमेटी ने जिला कार्यालय में चाय पिलाने वाले युवक से भी पूछताछ की। पूरे जांच के दौरान कमेटी ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed