फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A sunken street in Ward 13 of Uchana Kalan, people upset

उचाना कलां के वार्ड 13 में धंसी गली, लोग परेशान

Sat, 30 Apr 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
A sunken street in Ward 13 of Uchana Kalan, people upset
उचाना। उचाना कलां के वार्ड 13 में गली बीच से धंस गई, जिससे गहरा गड्ढा बन गया है। वार्ड के लोगों ने कहा कि गली धंसने से जहां हादसे का डर बना हुआ है, वहीं इससे साफ है कि गली बनाते से लापरवाही बरती गई है। अब लोगों को डर है कि अगर गली के आगे भी नीचे से खोखला पन है तो जगह-जगह से गली धंस सकती है। इसको लेकर वार्ड के लोग एसडीओ डॉ. राजेश खोथ से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

धर्मबीर श्योकंद, पूर्व पार्षद सत्यनारायण, सूरजा, महेंद्र, सुरेंद्र ने कहा कि जहां गली धंसी है, वहां के मकानों के गिरने का भी डर बना हुआ है। यहां पर गली धंसने का मुख्य कारण बिछाई गई सीवरेज लाइन के लीकेज होने का है। जो गली में गड्ढा बना हुआ है, उसको मिट्टी से भरवाया जाए ताकि यहां से आने-जाने वाले लोगों, पशुओं, वाहन चालकों को परेशानी न हो। एसडीएम डॉ. राजेश खोथ ने कहा कि अब तक कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। शिकायत आती है तो नपा सचिव को मौके पर भेजकर पूरे मामले के बारे में जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed