फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A strong nation can only be built on the ideas of Netaji Subhas Chandra Bose: Mangal Singh

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों से ही संभव है सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण : मंगल सिंह

Sat, 24 Jan 2026 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
A strong nation can only be built on the ideas of Netaji Subhas Chandra Bose: Mangal Singh
23जेएनडी42: विजेता छात्र- छात्राओं को सम्मानित करते प्राचार्य नरेश और अन्य। स्रोत संस्थान
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में शुक्रवार को पराक्रम दिवस पर कार्यक्रम एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य नरेश कुमार पांचाल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ वर्ग अनुदेशक मंगल सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होते हैं और नेताजी का संपूर्ण जीवन अटूट आत्मविश्वास, कठोर अनुशासन व निस्वार्थ राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में संस्थान के विभिन्न व्यवसायों के प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने युवा शक्ति, आत्मनिर्भर भारत, नेताजी के सपनों का भारत और चरित्र निर्माण जैसे विषयों पर विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का निष्पक्ष मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्य राजबीर लोहान, मनदीप राज व सुषमा ने किया गया। कोपा व्यवसाय के छात्र अंकित पांचाल ने प्रथम, ड्रेस मेकिंग व्यवसाय की छात्रा मंजू द्वितीय, स्टेनो हिंदी की छात्रा अंजली तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुदेशक वीरेंद्र लोहान, जितेंद्र पुनिया, सोमवीर, सुरेंद्र रेढू, संदीप शर्मा, शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान और “जयहिंद, जय भारत” के उद्घोष के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed