फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A Special Lok Adalat will be held on May 30.

Jind News: 30 मई को लगेगी विशेष लोक अदालत

Fri, 22 May 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
A Special Lok Adalat will be held on May 30.
22जेएनडी14-एडीआर सेंटर के सभागार में हुई वर्कशाप में मौजूद पैनल अधिवक्ताओं एवं पैरा लीगल वालंटि
जींद। एडीआर सेंटर के सभागार में पैनल अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वालंटियर्स के लिए शुक्रवार को वर्कशॉप का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित सिहाग ने की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय की ओर से समाधान समारोह विशेष लोक अदालत 2026 नामक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है। यह विशेष पहल 21 अप्रैल से शुरू हो चुकी है जो 21, 22 एवं 23 अगस्त को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालतों में भी जारी रहेगी, जिसमें लंबित मामलों का आपसी सहमति से समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह अभियान न्याय को जन-जन तक सरल एवं सुलभ रूप में पहुंचाने की परिकल्पना पर आधारित है जहां पारंपरिक अदालती प्रक्रिया के स्थान पर संवाद, सहमति एवं मध्यस्थता के माध्यम से विवादों का निपटारा किया जाएगा। इसको लेकर व्यापक स्तर पर रणनीति तैयार की गई है और सभी पैनल अधिवक्ताओं एवं पैरा लीगल वालंटियर्स को लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 30 मई को चेक बाउंस से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित पक्षकारों, अधिवक्ताओं तथा बैंक एवं वित्तीय संस्थानों से भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि अपने मामलों का शीघ्र समाधान करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed