फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A pumping station will be built near Beed on the Hansi Branch Canal; six villages will receive canal water.

Jind News: हांसी ब्रांच नहर पर बीड़ के पास बनेगा पंपिंग स्टेशन, छह गांवों को मिलेगा नहरी पानी

Sun, 27 Sep 2026 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
A pumping station will be built near Beed on the Hansi Branch Canal; six villages will receive canal water.
26जेएनडी26: हांसी ब्रांच नहर जहां से छह गांवों में पेयजल की सप्लाई के लिए पंपिंग स्टेशन बनाया ज

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। शहर से सटे छह गांवों में पेयजल व्यवस्था अब नहरी पानी से मजबूत होगी। जनस्वास्थ्य विभाग हांसी ब्रांच नहर पर बीड़ के पास पंपिंग स्टेशन बनाकर जलालपुर कलां, ईंटल कलां, ईंटल खुर्द, जाजवान, ढांडा खेड़ी और संगतपुरा तक नहरी पानी पहुंचाएगा। करीब 35 करोड़ रुपये की इस परियोजना से 35 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
इन गांवों में अलग-अलग जलघर विकसित किए जाएंगे और पंपिंग स्टेशन से जलघरों तक पाइपलाइन बिछाई जाएगी। अभी तक इन गांवों में सबमर्सिबल व ट्यूबवेल के सहारे ही पेयजल व्यवस्था टिकी थी। जनस्वास्थ्य विभाग ने इस परियोजना पर काम शुरू कर दिया है और इसके लिए टेंडर जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

परियोजना के तहत केवल नहर से पानी उठाकर गांवों तक पहुंचाने की व्यवस्था ही नहीं की जाएगी बल्कि पानी के भंडारण, शुद्धिकरण और नियमित सप्लाई के लिए पूरा ढांचा विकसित किया जाएगा। इससे गांवों की पेयजल व्यवस्था को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप मजबूत करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर से जलघर तक पहुंचेगा पानी
हांसी ब्रांच नहर पर बीड़ के पास बनने वाले पंपिंग स्टेशन से पानी उठाकर पाइपलाइन के माध्यम से छह गांवों के जलघरों तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद संबंधित जलघर से गांवों में पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। परियोजना में पाइपलाइन और राइजिंग मेन के लिए करीब 19 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे नहर से उठाए गए पानी को गांवों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक नेटवर्क तैयार होगा। अभी इन गांवों में पेयजल जरूरतों के लिए उपलब्ध स्रोतों पर निर्भरता रहती है। नहरी पानी की लंबे समय से मांग की जा रही थी। परियोजना के पूरा होने के बाद गांवों को पेयजल का एक अतिरिक्त और व्यवस्थित स्रोत उपलब्ध होगा।

जलघरों के साथ शुद्धिकरण की भी व्यवस्था
परियोजना में गांवों में नए जलघर बनाने के साथ पंपिंग स्टेशन से संबंधित अन्य जरूरी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। करीब 14 करोड़ रुपये से जलघर और पंपिंग स्टेशन के निर्माण का कार्य किया जाएगा। वहीं पंपिंग स्टेशन पर बिजली की स्थायी व्यवस्था के लिए करीब 90 लाख रुपये से सोलर सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी। पानी को उपयोग योग्य बनाने के लिए गैस और क्लोरीनेशन व्यवस्था भी विकसित की जाएगी। इस पर करीब 1 करोड़ 43 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे पानी की सप्लाई के साथ उसकी गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जरूरी व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।
ट्यूबवेल पर निर्भरता होगी कम
अभी छहों गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए सबमर्सिबल और ट्यूबवेल पर निर्भरता है। गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ने पर इन स्रोतों पर दबाव बढ़ जाता है। नहरी पानी उपलब्ध होने से पेयजल का एक अतिरिक्त और व्यवस्थित स्रोत मिलेगा। साथ ही भविष्य में आबादी बढ़ने पर पेयजल व्यवस्था के विस्तार का आधार भी तैयार होगा।
वर्षों पुरानी मांग को मिलेगा आधार
शहर के आसपास बसे इन गांवों में नहरी पानी पहुंचाने की मांग लंबे समय से उठती रही है। अब परियोजना के तहत पंपिंग स्टेशन, पाइपलाइन, जलघर, सोलर बिजली और शुद्धिकरण व्यवस्था को एक साथ विकसित किया जा रहा है। विभाग की ओर से टेंडर जारी होने के बाद निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।


वर्जन
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से अब निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। परियोजना के पूरा होने पर जलालपुर कलां, ईंटल कलां, ईंटल खुर्द, जाजवान, ढांडा खेड़ी और संगतपुरा के ग्रामीणों को नहरी पानी की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति पर बढ़ने वाले दबाव को कम करने और गांवों में नियमित जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी। -भानू प्रकाश, एक्सईएन जनस्वास्थ्य विभाग जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed