फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A person was cheated of Rs 4236480 by giving information about stock trading

Jind News: स्टॉक ट्रेडिंग की जानकारी देकर व्यक्ति से ठगे 4236480 रुपये

Sun, 08 Sep 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 08 Sep 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
A person was cheated of Rs 4236480 by giving information about stock trading
जींद। व्हाटसएप पर स्टॉक ट्रेडिंग का लिंक भेजकर व्यक्ति को इसमें होने वाले मुनाफे की जानकारी देकर 4236480 रुपये ठग लिए। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में नरवाना के उपनगर निवासी अखिल गोयल ने बताया कि 7 अगस्त को उसके व्हाट्सएप पर ज्ञान वर्मा के नाम से संदेश आया। इसमें स्टॉक ट्रेडिंग के शेयर के बारे में जानकारी दी गई थी। इसके बाद उनको किसी ग्रुप में जोड़ दिया। इस ग्रुप में एक नए ट्रेडिंग एप का लिंक ज्वाइन करवाया गया। इस लिंक के माध्यम से एलएसवी नाम का एप डाउनलोड करवाया गया। 13 अगस्त को उसने अपने यश बैंक के खाते से 60000 रुपये उनके बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 14 अगस्त को यूको बैंक के खाते में 125000 रुपये डाले। 15 अगस्त को 60000 रुपये, 19 अगस्त को 210000 रुपये, 21 अगस्त को 300000 रुपये, 26 अगस्त को 810000 रुपये, 27 अगस्त को 950000 रुपये डाल दिए। इसके बाद उन्होंने रुपये निकलवाने का प्रयास किया तो उनसे चार्ज के रूप में 29 अगस्त को यूको बैंक के खाते में 1221480 रुपये फिर डलवाए गए। इसके बाद 29 अगस्त को मोतीलाल ओसवाल इंवेस्ट के नाम से ट्रेडिंग एप पर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के खाते में 500000 रुपये डलवाए। इसके बाद भी एप के खाते में दिखाए गए रुपये नहीं निकले तो धोखाधड़ी का संदेह हुआ। बाद में आरोपियों ने उनकी फोन कॉल को भी उठाना बंद कर दिया। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed