फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A person should follow the righteous path in life: Devendra Attri

इंसान को जीवन में नेक रास्ते पर चलना चाहिए : देवेंद्र अत्री

Sun, 09 Feb 2025 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
A person should follow the righteous path in life: Devendra Attri
09जेएनडी08-खापड़ गांव के श्रीश्याम मंदिर पहुंचे विधायक देवेंद्र अत्री।
उचाना। खापड़ स्थित श्री श्याम मंदिर में रविवार को मेला और भंडारा लगा। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर मनोकामना पूर्ति के लिए पूजा-अर्चना की। इसमें उचाना विधायक देवेंद्र अत्री ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। मंदिर में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि श्रीश्याम मंदिर आज आस्था का केंद्र बन चुका है। यहां पर उचाना क्षेत्र से लोग मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में भगवान को अगर प्रसन्न करना है तो हमेशा जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। नर सेवा को नारायण सेवा बताया गया है। कपड़ा और अन्न का दान करना चाहिए। जरूरतमंद की मदद करने से भगवान प्रसन्न होते हैं। जीवन में हमेशा नेक रास्ते पर चलना चाहिए। हमेशा सच्चे मन से हर काम को करने के साथ-साथ भगवान पर विश्वास रखें। मन में कभी भी नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी नहीं होने दें। इससे पहले कसूहन गांव में आयोजित हुए भंडारे में भी विधायक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed