फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A Nagar Kirtan (religious procession) was held on the occasion of Guru Gobind Singh Prakashotsav.

Jind News: गुरु गोबिंद सिंह प्रकाशोत्सव पर हुआ नगर कीर्तन, श्रद्धालुओं ने पालकी साहिब के समक्ष टेका माथा

Sat, 03 Jan 2026 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
A Nagar Kirtan (religious procession) was held on the occasion of Guru Gobind Singh Prakashotsav.
02जेएनडी03: नगर कीर्तन के साथ चल रहा मिल्ट्री बैंड। आयोजक - फोटो : katra news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। कलगीधर पातशाह गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को शहर में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पालकी साहिब में सुसज्जित श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका।
नगर कीर्तन में रणजीत अखाड़ा गतका दल के सेवादारों व श्री गुरु तेग बहादुर गतखा दल की छोटी-छोटी लड़कियों ने तलवारबाजी, युद्धकला व लाठी चलाने व आत्मरक्षा के शानदार अपने अपने जौहर दिखाए।
विज्ञापन

गुरुघर के प्रवक्ता बलविंद्र सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई पंज प्यारों ने की। सेवादार अपने गुरु के आगमन की खुशी में फूलों की वर्षा करते चल रहे थे। सुखमनी सेवा सोसाइटी कीं सेवादार भी आगे-आगे झाड़ू की सेवा कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर शब्दी जत्था पालकी साहिब के पीछे शबद कीर्तन करते हुए चल रहा था। सुखमनी सेवा सोसायटी का जत्था श्री सुखमनी साहिब की बाणी का जाप करते चल रहा था। स्थानीय गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी भाई जसबीर सिंह रामदासिया का जत्था निरोल बाणी का शबद कीर्तन करते हुए नगर कीर्तन की शोभा बढ़ा रहा था। पंजाब से आए मिलिट्री बैंड ने भी नगर कीर्तन को चार चांद लगा रखे थे।
नगर कीर्तन गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब से शुरू होकर रानी तालाब, सिटी थाना, मेन बाजार, तांगा चौक, पंजाबी बाजार, झांझ गेट, सिंह सभा गुरुद्वारा भारत सिनेमा रोड पर पहुंचा। यहां जलपान छकने के बाद नगर कीर्तन रुपया चौक, बत्तख चौक, सफीदों गेट, कुंदन सिनेमा, बाल भवन, गोहाना रोड, रानी तालाब होकर देर शाम गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में पहुंचा।

भव्य नगर कीर्तन का शहर में हुआ जगह-जगह स्वागत

शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार बना कर श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन का स्वागत किया व नगर कीर्तन में शामिल संगतों के लिए ब्रेड, पकौड़े व चाय दूध के लंगर लगाए गए। रुपया चौक पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण मिड्डा के प्रतिनिधि डाॅ. राजन चिल्लाना ने समूह संगत सहित नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया।


धार्मिक समागम का आयोजन आज

गुरुघर प्रवक्ता बलविंदर सिंह ने बताया कि शनिवार को गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। सबसे पहले सुबह 10 बजे श्री गुरू ग्रंथ साहिब के रखे गए अखंड पाठ का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक समागम का आयोजन किया जाएगा।

02जेएनडी03: नगर कीर्तन के साथ चल रहा मिल्ट्री बैंड। आयोजक

02जेएनडी03: नगर कीर्तन के साथ चल रहा मिल्ट्री बैंड। आयोजक- फोटो : katra news

02जेएनडी03: नगर कीर्तन के साथ चल रहा मिल्ट्री बैंड। आयोजक

02जेएनडी03: नगर कीर्तन के साथ चल रहा मिल्ट्री बैंड। आयोजक- फोटो : katra news

02जेएनडी03: नगर कीर्तन के साथ चल रहा मिल्ट्री बैंड। आयोजक

02जेएनडी03: नगर कीर्तन के साथ चल रहा मिल्ट्री बैंड। आयोजक- फोटो : katra news

02जेएनडी03: नगर कीर्तन के साथ चल रहा मिल्ट्री बैंड। आयोजक

02जेएनडी03: नगर कीर्तन के साथ चल रहा मिल्ट्री बैंड। आयोजक- फोटो : katra news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed