फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A man attacked his own brother's family with an axe; an FIR has been registered.

Jind News: सगे भाई के परिवार पर कुल्हाड़ी से किया हमला, एफआईआर दर्ज

Wed, 28 Jan 2026 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
A man attacked his own brother's family with an axe; an FIR has been registered.
जींद। सदर थाना क्षेत्र के गांव ईक्कस में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ मिलकर सगे भाई के परिवार पर कुल्हाड़ी और लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दो महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ईक्कस निवासी महाबीर प्रसाद ने पुलिस एफआईआर में बताया कि पिछले दिनों वह अपने दिव्यांग (मूक-बधिर और नेत्रहीन) बेटे सचिन और बीमार सास बिमला देवी को चिकित्सक के पास दिखाने के लिए घर से निकले ही थे। रास्ते में उनके भाई मोहन कुमार, उसकी पत्नी सुमन और बेटी दीप्ति ने उनका रास्ता रोक लिया। फिर उन्होंने कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने उनकी हृदय रोगी पत्नी कुसुमलता पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे वह बेहोश होकर गिर गई। जब सास बचाव के लिए आई तो उन्हें भी कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। फिर उन्होंने मूक-बधिर और नेत्रहीन बेटे पर भी वार करने की कोशिश की। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ हमला करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed