फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A kund Mahayajna will be held in the city for the first time today.

Jind News: आज शहर में पहली बार होगा 1008 कुंडीय महायज्ञ

Thu, 17 Sep 2026 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
A kund Mahayajna will be held in the city for the first time today.
16जेएनडी24: तैयारियों को लेकर बैठक में मौजूद श्रद्वालु। स्रोत : आयोजक
जींद। चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय यज्ञ दिवस के अवसर पर 17 सितंबर को जयंती देवी मंदिर परिसर में होने वाले 1008 कुंडीय महायज्ञ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को लेकर यज्ञ पुत्र सेना की आयोजन समिति की बैठक हुई। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं और जनसहभागिता पर चर्चा की गई। यज्ञ पुत्र सेना के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र कौशिक बाता ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को आयोजन से जोड़ने के लिए समिति सदस्यों को जनसंपर्क की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य वैदिक यज्ञ परंपरा के प्रचार के साथ पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश देना भी है। महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पार्किंग, पीने के पानी, प्रसाद वितरण और सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस अवसर पर अधिवक्ता परिषद जींद के अध्यक्ष एडवोकेट मनोज शर्मा, महामंत्री एडवोकेट मोहित सैनी, महेश सिंगला, एडवोकेट स्पर्श बतरा, एडवोकेट नरेंद्र अत्रि, एडवोकेट संदीप चौहान, सुधीर शर्मा, दीपक बुडायन, जेपी कौशिक घोघड़ियां मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed