फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A journey of service, initiated by her father's teachings, has now become a tradition for Devina.

Jind News: पिता की सीख से शुरू हुआ सेवा का सफर देवीना के लिए अब संस्कार बना

Mon, 29 Dec 2025 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
A journey of service, initiated by her father's teachings, has now become a tradition for Devina.
35 डॉ. देवीना बधवार जरूरतमंद बच्चों के साथ नए साल से पहले तोहफे देते हुए। डॉक्टर
करिश्मा रंगा
विज्ञापन

रोहतक। भूख सिर्फ पेट की नहीं, आत्मा की भी होती है। यह वाक्य मॉडल टाउन निवासी डॉ. देवीना बधवार के जीवन की पहचान बन चुका है। पिछले 9 वर्षों से वह रोहतक के जरूरतमंद बच्चों के साथ सिर्फ भोजन ही नहीं, अपनापन और स्नेह भी बांट रही हैं।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में डिप्टी रजिस्ट्रार रहे उनके पिता मनोज बधवार छुट्टियों में बेटी को साथ लेकर खाना बनाते और जरूरतमंद बच्चों को खिलाने जाते थे। वही सेवा संस्कार देवीना के जीवन में गहराई तक उतर गया। 2018 में पिता के अचानक निधन के बाद उन्होंने आंसू पोछकर तय किया कि पापा की सेवा अब उनकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


तब से आज तक यह सिलसिला नहीं टूटा। अब यह सिर्फ सेवा नहीं, जुड़ाव बन चुका है। देवीना कहती हैं कि अब हर त्योहार इन्हीं बच्चों के साथ मनता है। दीपावली हो, होली हो या नया साल...हर सप्ताह में से एक दिन हर बार बच्चों की पसंद का खाना बनाकर उन्हें वही खुशी देने की कोशिश करती हूं जो हर बच्चे को मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बताती हैं कि नया साल को शहर से बाहर रहना है इसलिए इस बार क्रिसमस और नया साल का उत्सव पहले ही बच्चों के साथ मना लिया गया। खुशियों से भरे चेहरे उनके लिए सबसे बड़ा पुरस्कार हैं। केवल खाना ही नहीं वह बच्चों की पढ़ाई में भी मदद करती हैं। वह कहती हैं कि इन बच्चों को स्कूल से कॉलेज तक पहुंचते देखना मेरे लिए पिता की मुस्कान जैसा है।

उन्होंने कई जरूरतमंद बच्चों को स्वयं इंग्लिश का ट्यूशन दिया और उनका मनोबल बढ़ाया। स्कूल से कॉलेज तक की राह दिखाई। आज यह मेहनत परिणाम दे रही है। उनकी गाइडेंस में पढ़े तीन बच्चे आज गर्व से आगे बढ़ रहे हैं। एक छात्रा एमडीयू में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही है, एक लड़की हिंदू कॉलेज से बीकॉम कर रही है और एक बेटी वैश्य कॉलेज से लॉ की पढ़ाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed