{"_id":"69ea5f95f3234cc10b09d633","slug":"a-healthy-life-is-possible-only-through-purity-and-conservation-bk-vijay-jind-news-c-199-1-sroh1006-152164-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुद्धता एवं संरक्षण से ही स्वस्थ जीवन संभव : बीके विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुद्धता एवं संरक्षण से ही स्वस्थ जीवन संभव : बीके विजय
विज्ञापन
23जेएनडी08-ब्रह्माकुमारीज की तरफ से मृदा दिवस पर आयोजन कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। स्रोत श्रद्
जींद। विवेकानंद नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज की तरफ से वीरवार को मृदा दिवस जागरूकता और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान जींद सर्कल इंचार्ज बीके विजय ने माताओं एवं बहनों को मिट्टी के महत्व के बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि मृदा हमारे जीवन का आधार है और इसकी शुद्धता एवं संरक्षण से ही स्वस्थ जीवन संभव है। साथ ही उन्होंने रासायनिक खादों के दुष्प्रभावों से बचने तथा प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
बीके विजय ने यह भी कहा कि जिस प्रकार हम अपने शरीर और मन की शुद्धता का ध्यान रखते हैं, उसी प्रकार धरती माता की देखभाल करना भी हमारा कर्तव्य है।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित माताओं एवं बहनों ने मृदा संरक्षण का संकल्प लिया और अपने-अपने गांवों में जागरूकता फैलाने की बात कही। अंत में सभी ने मिलकर परमात्मा की याद में योग का अभ्यास किया, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।