फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A healthy child is born only to a healthy mother: Pinky Bairagi

स्वस्थ मां से ही स्वस्थ बच्चे का जन्म: पिंकी बैरागी

Sun, 04 Oct 2026 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
A healthy child is born only to a healthy mother: Pinky Bairagi
4 जुलाना 03: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र बांटते मुख्यातिथि पिंकी बैरागी।
जुलाना। क्षेत्र के नंदगढ़ गांव में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्र के 12 गांवों से आशा वर्करों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण और मोटे अनाज के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पिंकी बैरागी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ महिला ही स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती है। इसलिए महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए।
विज्ञापन


गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार लेने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने से मां और बच्चे दोनों को स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और इन्हें दैनिक भोजन में शामिल करने से शरीर को आवश्यक पोषण मिलता है। बाजरा, ज्वार, रागी और अन्य मोटे अनाज स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को इन अनाजों से बनने वाले विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान आशा वर्करों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी महिलाओं को बच्चों के पोषण, स्वच्छता, टीकाकरण और स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कृष्णा लाठर, सरपंच रोहतास, सुनीता, नरेश शर्मा, रोशनी, सावित्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed