फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A good person is the one who understands the suffering of others: Sukhdev Maharaj

अच्छा इंसान वही जो दूसरों के दुख को समझे : सुखदेव महाराज

Sun, 05 Jan 2025 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
A good person is the one who understands the suffering of others: Sukhdev Maharaj
05जेएनडी02: ऋ​​षि सुखदेव महाराज से आशीर्वाद लेते हुए श्रद्धालु।
जींद। महान शक्ति संगठन के 11वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नई अनाज मंडी के सामने महान नगरी कला धाम मंदिर में विश्व कल्याण के लिए चल रहे 11 दिवसीय महाअखंड जाप के छठे दिन श्रद्धालुओं ने सिमरन किया। ऋषि सुखदेव महाराज ने कहा कि जो अपने कीमती जीवन में सत्संग को धारण कर ले वह भव से पार हो सकता है। जिसका जीवन ही सत्संग हो जाए, वह तो दूसरों को भी पार लगा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अच्छा इंसान वही है, जो दूसरों के दुख को समझे और उनकी सहायता करे। असली इंसान वो है जो इंसानियत को प्रकट करके दिखाए और सबकी भलाई सोचे। इस संसार में आकर अज्ञानता वश अपने परमपिता प्रभु भगवान और अपने असली घर निज धाम को भूल कर मैं, मेरी, मोह, ममता, विषय वासना में फंस जाना कोई बड़ी बात नही है। बल्कि संसार रूपी भवसागर में रहते रहते शांति, प्रेम और आनंद के अथाह सागर परमपिता प्रभु भगवान से मिलन करना और उनके सच्चे प्रेम व सत्य गूढ़ ज्ञान को प्राप्त कर इस भवसागर से पार होना और सबको सच्चा प्यार एवं खुशियां बांटना ही असली जन्म दिवस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed