फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A fire broke out in the New Cloth Market due to a short circuit, burning clothes worth Rs 40 lakh.

Jind News: न्यू क्लॉथ मार्केट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 40 लाख का कपड़ा जला

Wed, 29 Jul 2026 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in the New Cloth Market due to a short circuit, burning clothes worth Rs 40 lakh.
फोटो 28जेएनडी03-दुकान में लगी आग को बुझाते हुए दमकल कर्मचारी। स्रोत वीडियो ग्रैप
जींद। शहर की न्यू क्लॉथ मार्केट में सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट से दो कपड़ों की दुकानों में भीषण आग लग गई। सदाबहार क्लॉथ हाउस और विजय बागड़ी टेलर लेस की दुकानों में रखे सूट, साड़ी जलकर राख हो गए। करीब 35 से 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

दुकानदार जगदीश और विजय बागड़ी ने बताया कि रात करीब दो बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। घटना की जानकारी तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए एक गाड़ी से काबू पाना मुश्किल हो गया। इसके बाद दो और दमकल गाड़ियों को बुलाया गया।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। हालांकि, तब तक दोनों दुकानों में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद जिला व्यापार मंडल के प्रधान महावीर कंप्यूटर ने जिला प्रशासन और डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा से प्रभावित दुकानदारों के लिए आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की। उन्होंने कहा कि आग से दोनों व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है और सरकारी मदद के बिना दोबारा कारोबार खड़ा करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed