{"_id":"67f0224197e8b856e802a47f","slug":"a-fire-broke-out-in-the-cattle-shed-and-the-family-was-threatened-to-be-burnt-alive-jind-news-c-199-1-sroh1006-132596-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पशुबाड़े में आग लगा परिवार को दी जिंदा जलाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पशुबाड़े में आग लगा परिवार को दी जिंदा जलाने की धमकी
विज्ञापन
जुलाना। निडाना गांव में अज्ञात लोगों ने एक पशु बाड़े में आग लगा दी और पूरे परिवार को जिंदा जलाने की धमकी दी। जुलाना थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
निडाना गांव निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 मार्च सुबह तीन बजे गांव के ही कुछ लोगों ने उसके पशुबाड़े में आग लगा दी। जब उसने घर से बाहर निकलकर देखा तो मौके पर मौजूद आरोपियों ने उसे धमकी देते हुए कहा कि तुमने सरपंच के खिलाफ जो शिकायत दे रखी है, उसे वापस उठा लो, नहीं तो बच्चों सहित तुम्हारे मकान को भी आग लगा देंगे। आरोपियों ने उसे कहा कि गांव छोडक़र चले जाओ, तुम्हारे लिए यही ठीक रहेगा। उसने फयर ब्रिगेड और डायल 112 पर सूचना दी। कुछ समय बाद पुलिस को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। शिकायतकर्ता ने कहा कि गांव में उसकी जाति का एकमात्र उसी का परिवार रहता है, जबकि आरोपी प्रभावशाली समाज से हैं। आरोपियों से उसे जान-माल का खतरा बना हुआ है। जांच अधिकारी एसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अमित, रानी, सत्यवान और जगमती के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।