{"_id":"698a264abdc17c4c2401859c","slug":"a-delegation-from-the-kumhar-sangathan-haryana-sabha-met-with-cabinet-minister-ranbir-gangwa-jind-news-c-199-1-jnd1010-148270-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा से मिला कुम्हार संगठन हरियाणा सभा का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा से मिला कुम्हार संगठन हरियाणा सभा का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
09जेएनडी27: कैबिनेट मंत्री से मुलाकात करते प्रतिनिधिमंडल के सदस्य। स्त्रोत कार्यकर्ता
जुलाना। कुम्हार संगठन हरियाणा सभा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा से मिला और कुम्हार समाज की वर्षों पुरानी समस्याओं को उनके समक्ष रखा।
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश भर में कुम्हार समाज के लोगों के पास मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए स्वयं की जमीन नहीं है जिसके कारण उनका परंपरागत व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सरकार द्वारा कई लोगों को स्वामित्व प्रमाणपत्र तो जारी किए गए हैं, लेकिन आज तक उन्हें जमीन पर वास्तविक मालिकाना हक नहीं मिल पाया है। जमीन के अभाव में कुम्हार मिट्टी के बर्तन बनाने का कार्य सुचारू रूप से नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनकी आजीविका पर संकट गहराता जा रहा है।
विज्ञापन
कुम्हार संगठन हरियाणा सभा के संस्थापक महेंद्रपाल ने कहा कि कुम्हार समाज सदियों से मिट्टी के बर्तन बनाकर अपनी आजीविका चलाता आया है, लेकिन आज हालात ऐसे हो गए हैं कि जमीन न होने के कारण उनका काम चौपट हो गया है। समाज के लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं और कई परिवारों को मजबूरी में यह परंपरागत काम छोड़ना पड़ रहा है।
उन्होंने मांग की कि प्रदेश सरकार प्रत्येक जिले में कुम्हारों के लिए मिट्टी के बर्तन बनाने हेतु उचित स्थान उपलब्ध करवाए और जिन लोगों को स्वामित्व प्रमाणपत्र दिए गए हैं, उन्हें शीघ्र जमीन का मालिकाना हक दिलाया जाए। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कुम्हार समाज की मांगें जायज हैं और सरकार इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने पर विचार करेगी। इस अवसर पर रामकुमार घोडेला, महेंद्र प्रजापति, महाबीर, कुलबीर मौजूद रहे।