फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A confluence of devotion and art will be seen at the Ganpati Festival.

Jind News: गणपति महोत्सव में दिखेगा भक्ति संग कला का संगम

Sat, 12 Sep 2026 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 12 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
A confluence of devotion and art will be seen at the Ganpati Festival.
11जेएनडी02: महोत्सव को लेकर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के पोस्टर का विमोचन करते हुए आयोजक।
जींद। रिद्धि-सिद्धि क्लब की ओर से 14 से 16 सितंबर तक गणपति महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के तहत होने वाली विभिन्न कला प्रतियोगिताओं के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर क्लब के संरक्षक राजन चिल्लाना, सलाहकार नीरज मिगलानी एडवोकेट सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्लब के संरक्षक राजन चिल्लाना और सलाहकार नीरज मिगलानी ने बताया कि महोत्सव में देश के प्रसिद्ध भजन गायक भगवान गणपति की महिमा का गुणगान करेंगे। इसके साथ ही कला एवं रचनात्मक गतिविधियां भी महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। चित्रकला, रंगोली, मूर्ति कला और लाइव पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बार सभी प्रतियोगिताओं में ओपन कैटेगरी रखी गई है। इसमें कॉलेज एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ कला में रुचि रखने वाले अन्य लोग भी भाग ले सकेंगे। इससे बच्चों, युवाओं और स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोल एंड स्पिरिट आर्ट सोसाइटी के अध्यक्ष दीपक कौशिक ने कहा कि गणपति महोत्सव केवल भक्ति और आस्था का पर्व नहीं, बल्कि कला और संस्कृति को अभिव्यक्त करने का भी माध्यम है। अध्यात्म और कला का संगम युवाओं को रचनात्मकता के लिए प्रेरित करेगा।

आयोजकों के अनुसार चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को अपनी पेंटिंग 12 सितंबर शाम पांच बजे तक मिड्ढा क्लीनिक पर जमा करवानी होगी। 14 सितंबर को रंगोली और मूर्ति कला प्रतियोगिताएं गणपति के मुख्य पंडाल में होंगी। विजेताओं को डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्डा सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed