फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A case of attempt to commit suicide was registered on a person who swallowed poison

जहर निगलने वाले व्यक्ति पर ही दर्ज किया आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Thu, 21 May 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
A case of attempt to commit suicide was registered on a person who swallowed poison
खेड़ा खेमावती में किसान लखमीचंद द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने के मामले में पुलिस ने अब किसान के खिलाफ ही आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई अमरजीत की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है, जबकि किसान के परिजनों ने गांव के ही आढ़ती पर उसे परेशान करने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

बता दें कि तीन दिन पहले गांव खेड़ा खेमावती में एक किसान लखमीचंद ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या का प्रयास किया था। परिजनों ने कहा था कि लखमीचंद ने एक लाख रुपये गांव के ही एक आढ़ती से लिए थे। आढ़ती ने इसके बदले उसके प्लाट के कागजात रख लिए थे। जब लखमीचंद ने आढ़ती के पैसे देना चाहा तो आढ़ती ने कुल रकम साढ़े चार लाख रुपये बना दी और तीन लाख रुपये उससे लेकर बाकी पैसे देने को कहा। इसके बाद आढ़ती ने लखमीचंद के प्लाट पर भी कब्जा कर लिया। इसी कारण लखमीचंद ने परेशान होकर आत्महत्या कर प्रयास किया। एएसआई अमरजीत ने कहा कि फिलहाल पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed