{"_id":"6975049c23a09c65720971ab","slug":"a-broken-pipeline-in-ward-2-has-disrupted-drinking-water-supply-for-five-days-jind-news-c-199-1-sroh1009-147493-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: वार्ड 2 में टूटी पाइप लाइन, पांच दिन से पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: वार्ड 2 में टूटी पाइप लाइन, पांच दिन से पेयजल आपूर्ति ठप
Sat, 24 Jan 2026 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
24जेएनडी23: वार्ड दो में गड्ढा दिखाते वार्डवासी। संवाद
जुलाना। कस्बे के वार्ड नंबर 2 में पाइप लाइन बिछाने के दौरान लापरवाही सामने आई है। करीब पांच दिन पहले ठेकेदार के कर्मचारियों ने खुदाई के दौरान पहले से बिछी पेयजल पाइप लाइन को तोड़ दिया। इसके बाद से वार्ड में पेयजल आपूर्ति ठप है।
पाइप लाइन टूटने के बाद ठेकेदार द्वारा गहरा गड्ढा खोदकर उसे छोड़ दिया गया। इस गड्ढे में आए दिन पशु गिर रहे हैं। इससे किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। रात में यह गड्ढा दिखाई नहीं देता। इससे बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी खतरा बना हुआ है। वार्ड के बिरखा राम, अशोक, प्रकाश आदि लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार को इस समस्या से अवगत करवाया लेकिन कोई भी समाधान नही हो पाया है।
पानी की सप्लाई बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। लोगों को दूरदराज के इलाकों से पानी लाना पड़ रहा है। वहीं कई परिवारों को पानी खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बाक्स
नई पाइप लाइन बिछाते समय पुरानी पाइप लाइन टूट गई थी। जल्द ही पाइप लाइन जोड़ी जाएगी। इसके बाद पेयजल आपूर्ति सामान्य रूप से होगी।-नवीन नेहरा, जेई जनस्वास्थ्य विभाग जुलाना।