Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Show-cause notices issued to nine officials over negligence in handling 'CM Window' complaints

Jind News: सीएम विंडो की शिकायतों में लापरवाही पर नौ अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस

Tue, 03 Nov 2026 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Show-cause notices issued to nine officials over negligence in handling 'CM Window' complaints
जींद। सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों के निवारण में लापरवाही और संतोषजनक कार्रवाई नहीं करने पर डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।
विज्ञापन

डीसी ने सोमवार को बीडीपीओ नरवाना, बीडीपीओ जुलाना, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता, जीएम टेलीकॉम, नगर पालिका उचाना के सचिव, एसबीआई बैंक के मैनेजर, आधार कार्ड के जिला कोऑर्डिनेटर, जीएम हैफेड और लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को शो-कॉज नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि सीएम विंडो आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस पर मिलने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में उसका निपटारा करना संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी है। शिकायतों के समाधान में अनावश्यक देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने विभाग से संबंधित लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा करें। शिकायतकर्ता की समस्या को समझकर उसका स्थायी और गुणवत्तापूर्ण समाधान करवाएं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल पोर्टल पर शिकायत का निपटारा दर्शा देना पर्याप्त नहीं है। की गई कार्रवाई की एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) भी अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए, ताकि शिकायत के वास्तविक समाधान की स्थिति स्पष्ट हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित प्रक्रिया की अनदेखी करने और शिकायतों के समाधान में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed