फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A big water reservoir will be built near Badaidhi village, water will be supplied to the entire city.

Jind News: बड़ाैदी गांव के पास बनेगा बड़ा जलघर, पूरे शहर में होगी पानी की सप्लाई

Thu, 21 Dec 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 21 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
A big water reservoir will be built near Badaidhi village, water will be supplied to the entire city.
20जेएनडी05 : नरवाना के पास से गुजर भाखड़ा नहर, जिसका जींद के लोगों को मिलेगा पानी। संवाद
जींद। शहर के लोग जो अधिक टीडीएस वाला पानी पी रहे हैं, उससे अगले साल में छुटकारा मिल जाएगा। नरवाना के पास से गुजर रही भाखड़ा नहर का पानी जींद के लोगों को पीने के लिए मिलेगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 28 दिसंबर को टेंडर खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने चार दिसंबर को इस परियोजना का शिलान्यास किया था। हालांकि अभी काम शुरू होने में कम से कम दो महीने का समय लग सकता है लेकिन यह परियोजना 2024 में ही पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

लगभग चार साल पहले शहर के लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने के लिए सरकार ने इस परियोजना की घोषणा की थी। काफी समय तक तो जनस्वास्थ्य विभाग को इस परियोजना के लिए जमीन ही नहीं मिली। उसके बाद जींद-नरवाना मार्ग पर बड़ौदी गांव में जमीन की तलाश खत्म हुई। जन स्वास्थ्य विभाग ने यहां 36 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर लिया था। पांच एकड़ जमीन को बाद में सरकार ने खरीदा, क्योंकि वह किसान उस समय जमीन बेचने को राजी नहीं हुआ। इसी साल मार्च महीने में नरवाना में भाखड़ा नहर के पास भी जन स्वास्थ्य विभाग को एक एकड़ जमीन मिल गई। परियोजना की डीपीआर पूर्ण हो चुकी है और इसके लिए सरकार ने 388 करोड़ रुपये की मंजूरी भी दे दी है। अब केवल टेंडर खुलने का इंतजार है। टेंडर खुलते ही इस परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

60 एमएलडी के दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनें
परियोजना के तहत रॉ वाटर पंपिग स्टेशन के लिए टैंक बनाए जाएंगे। इसकी क्षमता 40 लाख लीटर की होगी। इसके अलावा 60 एमएलडी के दो वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे। इसके अलावा 3300 लाख लीटर पानी स्टोर करने के लिए चार टैंक बनेंगे। शहर के अंदर 19 बूस्टिंग स्टेशन बनेंगे, जिनमें 300 किलोमीटर के लगभग पाइप लाइन डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हजार टीडीएस का पानी पी रहे लोग
इस समय शहर के लोगों को ट्यूबवेल आधारित पेयजल मुहैया करवाया जा रहा है। इस पानी का टीडीएस लगभग दो हजार के आसपास है। स्वास्थ्य के लिए इतने अधिक टीडीएस का पानी काफी खतरनाक है। यह पानी पीने से हड्डियां काफी कमजोर होती हैं तथा शरीर पर अन्य प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ता है। इसलिए नहरी पानी आधारित परियोजना की जरूरत महसूस हुई।

नहरी पानी आधारित पेयजल योजना के 28 दिसंबर को टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद इस पर तुरंत काम शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद है शहर के लोगों को 2024 में ही नहरी पानी आधारित स्वच्छ पेयजल मिल जाए।
--जयवीर दलाल, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed