{"_id":"6952cc227ee3d7742a03f336","slug":"a-45-year-old-man-died-after-his-motorcycle-was-hit-by-a-car-jind-news-c-199-1-sroh1006-146156-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कार की टक्कर से बाइक सवार 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कार की टक्कर से बाइक सवार 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
29जेएनडी07-नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन। संवाद
- फोटो : एमएलसी विजय अटल स्मृति सम्मेलन को संबोधित करते हुए। स्रोतः भाजपा
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। उचाना क्षेत्र के गांव करसिंधु रोड पर रविवार देर शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार करसिंधु निवासी 45 वर्षीय राजपाल की मौत हो गई। उचाना थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
करसिंधु निवासी राजपाल रविवार देर शाम उचाना से घर लौट रहा थे। जब वह एक निजी स्कूल के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायल को नागरिक अस्पताल उचाना पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालात देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया लेकिन बीच रास्ते में ही राजपाल ने दम तोड़ दिया। बाइक सवार राजपाल ने हेलमेट पहन रखा था।
घटना की सूचना पाकर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राजपाल डेयरी करते थे और दूध बेचकर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। सोमवार को पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। वहीं, अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।