फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   96 year old Maha Singh, 94 year old Channo voted at home

Jind News: 96 साल के महा सिंह, 94 साल की छन्नो ने घर पर किया मतदान

Tue, 21 May 2024 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 21 May 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
96 year old Maha Singh, 94 year old Channo voted at home
20जेएनडी23: अपने मत का प्रयोग करते हुए 96 साल के महासिंह, 94 साल की छन्नो। संवाद
उचाना। जो मतदाता 85 साल से अधिक उम्र के है या 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हैं उनको फार्म-12 भरकर उनकी इच्छा पूछी गई थी। एसडीएम एवं आरओ उचाना गुलजार मलिक ने बताया कि 123 मतदाताओं ने अपनी इच्छा घर पर वोट डालने की जाहिर की थी। निर्वाचन क्षेत्र उचाना कलां में चार टीमों का गठन इसको लेकर किया गया। इसमें दो पोलिंग ऑफिसर सहित चार को शामिल किया गया। एक पुलिस कर्मचारी, कैमरामैन की नियुक्ति भी की गई। मतदान को पूरी तरह गोपनीय रखा गया। अपनी इच्छा से सभी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। उचाना के लिए दो दिन का शेड्यूल बनाया गया था। 123 में से 119 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। तीन व्यक्ति घर पर नहीं मिले। इसको लेकर दो दिन लगातार चुनाव आयोग की टीम उनके घर गई। बड़ौदा में दंपती महा सिंह 96 साल, छन्नो 94 साल ने मतदान किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी रणपाल श्योकंद, रामप्रसाद, प्रवीण, जयभगवान, ओमदत्त, रामफल, वीना बहल, सुरेश, सुशील, पूनम मौजूद रहे।

20जेएनडी23: अपने मत का प्रयोग करते हुए 96 साल के महासिंह, 94 साल की छन्नो। संवाद

20जेएनडी23: अपने मत का प्रयोग करते हुए 96 साल के महासिंह, 94 साल की छन्नो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed