फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अब तक निजी स्कूलों की मनमानी पर नहीं हुई कार्रवाई

अब तक निजी स्कूलों की मनमानी पर नहीं हुई कार्रवाई

Sun, 28 Apr 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
अब तक निजी स्कूलों की मनमानी पर नहीं हुई कार्रवाई
जींद। प्राइवेट स्कूल परिसर में एनसीईआरटी की जगह निजी प्रकाशकों की किताब बेचे जाने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। मजबूरन अभिभावक इन किताबों को खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

नए सत्र के शुरुआत में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए थे कि प्राइवेट स्कूलों द्वारा स्कूल परिसर में एनसीईआरटी की जगह निजी प्रकाशकों की किताब और वर्दी बेचने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाए। शिक्षा विभाग के आदेश की अनदेखी करते हुए अधिकारियों द्वारा अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे प्राइवेट स्कूल संचालक स्कूल परिसर में ही एनसीईआरटी की जगह प्राइवेट पब्लिशर की किताब व वर्दी बेच रहे हैं। इससे अभिभावकों पर बच्चों की पढ़ाई का काफी बोझ बढ़ गया है। वहीं अभिभावकों ने इसके विरोध स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के माध्यम से डीसी डॉ. आदित्य दहिया व जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता रुहिल को ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। डीसी डॉ. आदित्य दहिया व जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करने के आदेश जारी किए थे। शिक्षा अधिकारी पहले तो 134ए और अब चुनाव में ड्यूटी लगने के कारण इतने व्यस्त हैं कि उन्होंने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

13 अप्रैल तक करनी थी कार्रवाई
शिक्षा विभाग ने छह अप्रैल को शिक्षा अधिकारियों को एक सप्ताह का समय देते हुए ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए थे, जो स्कूल परिसर में किताब और वर्दी बेच रहे हो। 13 अप्रैल तक ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई होनी थी। पहले शिक्षा अधिकारी अभिभावकों की शिकायत देने की बात कह रहे थे लेकिन अभिभावकों द्वारा शिकायत देने और शिक्षा विभाग के आदेश के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही बनाई जाएगी कमेटी
सभी बीईओ को जांच के आदेश दिए गए थे। 134ए में व्यस्त होने की वजह से कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसके बाद अब चुनाव में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके चलते अब तक जांच शुरू नहीं हो पाई है। जल्द ही कमेटियां बनाकर ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जो स्कूल परिसर में किताब और वर्दी बेच रहे हैं।
-सुनीता रुहिल, जिला शिक्षा अधिकारी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed