फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   एडीसी चुनाव को लेकर देते रहे जानकारी, कर्मचारी करते रहे बात

एडीसी चुनाव को लेकर देते रहे जानकारी, कर्मचारी करते रहे बात

Thu, 25 Apr 2019 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
एडीसी चुनाव को लेकर देते रहे जानकारी, कर्मचारी करते रहे बात
जींद। राजकीय पीजी कॉलेज में वीरवार को लोकसभा चुनाव को लेकर पहली पायलट रिहर्सल हुई। इस दौरान कर्मचारियों को ईवीएम व वीवीपेट मशीन के बारे में जानकरी दी गई। पायलट रिहर्सल डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आदित्य दहिया की अध्यक्षता में हुई। जब एडीसी मुनीष नागपाल कर्मचारियों को चुनाव को लेकर वीवीपेट व ईवीएम के बारे में जानकारी दे रहे थे तो कर्मचारियों ने कोई रूचि नहीं दिखा और कर्मचारी एक दूसरे के साथ बातचीत में व्यस्त नजर आए और एडीसी ने भाषण के दौरान भी कई बार कर्मचारियों को अपनी शीट पर बैठकर जानकारी सुनने को कहा, लेकिन इसके बाद कोई असर नहीं दिखाई दिया। कुछ कर्मचारी तो बीच में ही कार्यक्रम छोड़ कर जाने लगे। इसी बीच एडीसी मुनीष नागपाल ने कहा कि चलो आप सभी पुराने साथी हो और कई बार चुनाव करवा चुके हो। इस बार चुनाव सही ढग से करवाने में अहम भूमिका रहेगी।
विज्ञापन

हिसार लोकसभा चुनाव क्षेत्र के सामान्य आब्जर्वरजीसी वर्सुबेंद्रा मुरथी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्वक एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के लिए हर चुनाव कर्मी को चुनाव संबंधित एवं ईवीएम और वीवीपैट की पूरी जानकारी होनी चाहिए , इसलिए चुनाव कर्मी चुनाव आयोग उपलब्ध करवाई गई। इस चुनावी रिहर्सल में 1277 पीठासीन और इतनी ही संख्या में सहायक पीठासीन अधिकारी उपस्थित रहे। पायलट रिहर्सल में सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के ऑब्जर्वर संतोष कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आदित्य दहिया ने सभी पीठासीन एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों से कहा कि चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने में उनका सबसे महत्वपूर्ण रोल है। इसलिए अधिकारी अपनी ड्यूटी को गंभीरता से निभाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो, तीन और छह मई को चुनावी कर्मियों की दूसरी रिहर्सल करवाई जाएगी। इसके बाद 11 मई को सभी चुनावी कर्मियों की फाइनल रिहर्सल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed