{"_id":"5bd369b5bdec22697045735f","slug":"91540581813-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद ब्लाक सरपंच एसोसिएशन ने विकास कार्यो की अनदेखी के चलते सीएम के खिलाफ भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद ब्लाक सरपंच एसोसिएशन ने विकास कार्यो की अनदेखी के चलते सीएम के खिलाफ भरी हुंकार
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों के विकास के लिए पैसा नहीं मिला तो भाजपा के खिलाफ उम्मीदवार उतारेंगे सरपंच
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जींद ब्लाक सरपंच एसोसिएशन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के खिलाफ गांवों में विकास कार्यों की अनदेखी के चलते हुंकार भरी है। सरपंच एसोसिएशन ने सीटीएम के माध्यम से सीएम के नाम विकास कार्य करवाने के लिए ज्ञापन भी सौंपा है। इसमें कहा गया है कि गांव के विकास के लिए शीघ्र पैसा जारी किया जाए। अगर मुख्यमंत्री ने ऐसा नहीं किया तो वह विधानसभा चुनावों में अपना पंचायती उम्मीदवार उतारेंगे और भाजपा उम्मीदवार को हराने का काम करेंगे।
सरपंच एसोसिएशन के प्रधान संदीप अहलवात ने कहा कि उनके कार्यकाल का आधे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन गांवों को आज भी विकास कार्यों का इंतजार बना हुआ है। सरकार ने गांवों में सरपंचों का आधे से भी ज्यादा कार्यकाल बीत जाने के बाद तक भी विकास के लिए पैसा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि 21 अक्तूबर को जींद आए मुख्यमंत्री से जिलेभर के सरपंचों को बड़ी उम्मीद थी कि उनके गांवों के विकास के लिए वे अपना पिटारा खोलेंगे, लेकिन गांवों के विकास के लिए मुख्यमंत्री के मुख से एक भी शब्द नहीं निकला। इससे गांव के विकास की डोर टूट रही है। उन्होंने कहा कि वह खुद गांव की सरकार हैं और प्रदेश सरकार इन मुखियाओं के क्षेत्र के विकास के लिए एक भी पैसा नहीं दे रहे। इसके जींद विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के दौरान परिणाम सीएम को भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ऑनलाइन के नाम पर गांवों का विकास रोक रही है। इसके विरोध में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सरपंच एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि वह इन चुनावों में अपना पंचायती उम्मीदवार उतारेंगे। भाजपा के उम्मीदवार को जींद में होने वाले उपचुनाव में हराने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार शीघ्र गांवों के विकास के लिए सरपंचों के पास पैसा भेजे तो यह सरकार के लिए राहत भरा काम उपचुनाव के लिए होगा।