फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नपा अध्यक्ष और अधिकारियों के बीच तनातनी

नपा अध्यक्ष और अधिकारियों के बीच तनातनी

Tue, 17 Jul 2018 11:45 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
नपा अध्यक्ष और अधिकारियों के बीच तनातनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सफीदों। शहर में अधूरे विकास कार्यों से परेशान नगरपालिका अध्यक्ष सेवाराम सैनी ने अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों के सामने नपा के अधिकारियों पर ड्यूटी से नदारद रहने व समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर सीएम मनोहर लाल, निकाय मंत्री कविता जैन, डीसी अमित खत्री और एसडीएम मनदीप को पत्र लिख कर अधिकारियों की मनमानी का खुलासा किया है। इसके अलावा नोटिस लगाकर पालिका के सभी कर्मचारियों को बायोमैट्रिक मशीन के अनुसार ही वेतन दिए जाने की बात कही है। प्रधान के सख्त रवैये का असर भी देखने को मिला। सूचना मिलते ही एसडीएम मनदीप कुमार ने करीब अढ़ाई बजे नपा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हाजिरी रजिस्टर की जांच के अलावा नपा सचिव को समय पर कार्यालय में आने व लोगों का समय पर कार्य करने के आदेश दिए। वहीं नपा सचिव पंकज जून ने बताया कि वे हमेशा अपने कार्य के प्रति निष्ठावान रहे हैं। उनका कोई भी कार्य पेंडिंग नहीं है। कई बार सरकारी कार्यों को लेकर देरी होती है जिसकी सूचना डीसी कार्यालय को दे दी जाती है।

सेवाराम सैनी ने कहा कि उनके द्वारा शहर में करीब 50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार कर प्रस्ताव पारित किए गए है, लेकिन जिन कार्यों की सरकार से मंजूरी आ चुकी है, इनमें मुख्यमंत्री घोषणा के कार्यों को भी अभी तक शुरू नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि सचिव की नगरपालिका में गैर मौजूदगी और बेलगाम कर्मचारियों से नपा का सारा कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के घरों से कचरा उठाने के लिए छोटे डंपर खरीद करने की प्रक्रिया को भी जानबूझकर रोकने की कोशिश की जा रही है, ताकि शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ जाए। इसकी सूचना कई बार जिला अधिकारियों व सरकार को दी जा चुकी है। अब वे अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन व धरने का भी रुख कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों की मनमानी से परेशान उन्होंने करीब एक वर्ष पूर्व भी कार्यालयों में तालाबंदी कर रोष जताया था। एसडीएम ने नगरपालिका के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को आदेश दिए कि वे लोग समय पर कार्यालय में पहुंचें और बायोमैट्रिक मशीन का प्रयोग करें। ड्यूटी में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी कर्मचारी अपने कार्य के प्रति उदासिनता दिखाता है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल मेें लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed