फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मार्च में हुए समझौते की शर्ते सरकार माने नहीं मानी तो करेंगे 14 को रोड जाम

मार्च में हुए समझौते की शर्ते सरकार माने नहीं मानी तो करेंगे 14 को रोड जाम

Fri, 09 Feb 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
मार्च में हुए समझौते की शर्ते सरकार माने नहीं मानी तो करेंगे 14 को रोड जाम
उचाना। जाट आरक्षण संघर्ष समिति उचाना ब्लॉक के प्रधान बलवंत मोर, महासचिव लीलू बड़नपुर की अगुवाई वाली टीम ने उचाना कलां, पालवां, खरकभूरा गांवों के दौरे किए। उन्होंने कहा कि 19 मार्च 2017 को हुए समझौते ही सभी शर्तें सरकार ने नहीं मानी तो जाट समाज के लोग नेशनल हाइवे बंद करने को मजबूर होंगे। 14 फरवरी को दिल्ली-पटियाला हाइवे पर खटकड़ गांव में एकत्रित होकर जाम किया जाएगा। इसको लेकर सभी गांवों के दौरे टीम द्वारा किए जा रहे है। जींद में 15 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जो समझौते में शर्तें सरकार ने मानी थी उनको पूरा नहीं कर रही है। सरकार अपने समझौते से मुकर रही है। इस बार अपनी मांगों को लेकर सरकार के बहकावे में नहीं आने वाले है। सरकार को चाहिए कि वो 14 फरवरी से पहले जो समझौता जाट नेताओं सरकार के बीच हुआ था उस समझौते ही शर्तों को माने। सरकार अगर इन शर्तों को नहीं मानती है तो इस बार अपनी मांगों को लेकर हर कुर्बानी देने के लिए तैयार है। इस मौके पर मांगेराम, पवन, भीरा, भान, विक्रम, महेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed