{"_id":"59cd37114f1c1b79548b4cd4","slug":"91506621201-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव, मुख्यमन्त्री नहीं दे रहे मिलने का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव, मुख्यमन्त्री नहीं दे रहे मिलने का समय
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
जुलाना हल्के में जलभराव की तीन सप्ताह में गिरदावरी नहीं हुई तो जाएंगे कोर्ट : ढुल
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जुलाना के विधायक परमेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि जुलाना क्षेत्र में हुए जलभराव से फसलों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए अभी तक प्रदेश सरकार द्वारा विशेष गिरदावरी शुरू नहीं किये अभी तक नहीं की गई है। अगर सरकार ने तीन सप्ताह के अंदर-अंदर जलभराव से तबाह हुई फसल की गिदावरी नहीं तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगें। परमेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि जलभराव सरकार की विफलता व कुप्रबंधन और लापरवाही की वजह से हुआ था तो फिर सरकार की जिम्मेवारी बनती थी की बिना किसी देरी के तुरंत प्रभाव से पीड़ित किसानों को 29 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा राशि बांटे। क्षेत्र में जलभराव हुए आज ढाई महीने बीत चले हैं, मगर अभी तक कुछ गांवो में खेतों में पानी ज्यौ का त्यों खड़ा है। कहा कि वर्ष 2016 में सफेद मक्खी और ओलावृष्टि का कहर भी जिले तथा क्षेत्र के काफी गांवों में हुआ था। मगर आज तक भी आहत किसानों को नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा नहीं मिल पाया है। कांग्रेस के बाद अब भाजपा की कुनीतियों के कारण प्रदेश में इस समय किसान को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ रहा है। इस अवसर पर जिला प्रधान कृष्ण राठी, जिला प्रैस प्रवक्ता कृष्ण ढांडा,अनुराग खड़कड़,आशीष शर्मा, सोनूू गुलिया, जिला कार्यालय सचिव गुरदीप सांगवान आदि मौजूद रहे।